खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालनगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जिसकी जेब से एक भावुक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गार्ड ने सबसे पहले ट्रैक पर देखा

घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। ट्रेन संख्या 55095 के गार्ड शीतल प्रसाद ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक को मुंह के बल लेटा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल युवक को ट्रैक से हटाकर प्लेटफॉर्म पर लिटाया और उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार राय और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

लाल रंग की शर्ट पहने युवक को अचेत अवस्था में देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान घुघली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी श्याम कुमार (32 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय गणेश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए।

सुसाइड नोट में छलका दर्द

तलाशी के दौरान पुलिस को श्याम कुमार की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में मृतक ने लिखा है कि वह “अपने जीवन से हार चुका है और अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार है।” उसने स्पष्ट रूप से यह भी लिखा कि उसके इस आत्मघाती कदम के लिए परिवार का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस की कार्रवाई

आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अजय कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.