परतावल
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुँचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसारबताते चले की जनपद कुशीनगर के पडरौना थानांतर्गत अंबे चौक केवट टोला निवासी अमित निषाद (19) पुत्र विनय निषाद, अपने भांजे भोलू निषाद (निवासी पचरुखिया, भिटौली) के साथ पिपराइच से एक तिलक समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक श्यामदेउरवा क्षेत्र के धनहा नायक ग्राम सभा के पास पहुँची तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची श्यामदेउरवा पुलिस और एम्बुलेंस ने घायल अमित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुँचाया। हालांकि वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया हादसे में अमित का भांजा भोलू निषाद बाल-बाल बच गया।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और शव को प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपा जाएगा।
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के भेड़ीहारी नहर पुल के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेपाल से एक बारात में शामिल होकर बाइक से लौट रहे दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। pic.twitter.com/z91zy1TEAR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026























