बिधूना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग के अपहरण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिधूना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिधूना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना बिधूना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया अभियुक्त प्रान्सू उर्फ गोपाल (उम्र 21 वर्ष), पुत्र उमेश, ग्राम बन्थरा, थाना बिधूना का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिधूना में मु0अ0स0-71/26, धारा 137(2)/87 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।

बेला तिराहे से हुई गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रान्सू को बेला तिराहे के पास से घेराबंदी कर धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उप-निरीक्षक: गोपाल कृष्ण (थाना बिधूना)

कांस्टेबल: रवि (थाना बिधूना)

क्षेत्राधिकारी बिधूना ने बताया कि महिला और बाल अपराधों के विरुद्ध पुलिस की यह जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और फरार चल रहे अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.