सिद्धार्थनगर: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीएम और एसपी ने बुद्ध विद्या पीठ केंद्र का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अज बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बुद्ध विद्या पीठ डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का गहन निरीक्षण किया। आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के दृष्टिगत अधिकारियों ने केंद्र की एक-एक व्यवस्था को बारीकी से परखा।

सीसीटीवी और बुनियादी सुविधाओं पर डीएम की पैनी नजर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, शुद्ध पेयजल, शौचालय और प्रवेश व निकास द्वारों का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहने चाहिए और उनकी निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र के बाहर और भीतर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाए ताकि कोई भी अनुचित सामग्री अंदर न जा सके। साथ ही, परीक्षा के दिन शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग और विशेष ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, कल्याण सिंह मौर्य, अरुण कुमार सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.