बलिया: एनजीटी के आदेश पर प्रशासन का डंडा, संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बंद कराया ईंट भट्ठा

बलिया

बलिया जनपद के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के कड़े रुख के बाद बलिया जिला प्रशासन ने पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के कड़े रुख के बाद बलिया जिला प्रशासन ने पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में एनजीटी के आदेशों की अवहेलना कर संचालित हो रहे एक ईंट भट्ठे को संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर बंद करा दिया।

अदालती आदेश के अनुपालन में बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ओ.ए. संख्या 425/2025 (राम पुकार चौहान बनाम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य) में पारित आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर एक विशेष समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने ग्राम तेन्दुआ स्थित मेसर्स नसीरुद्दीन खान ईंट भट्ठा (वर्तमान नाम मेसर्स अगम इंटरप्राइजेज) का औचक निरीक्षण किया।

पानी डालकर बुझाई गई भट्ठे की आग

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आजमगढ़) के क्षेत्रीय अधिकारी और खान अधिकारी की संयुक्त टीम मौजूद रही। टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी बंदी आदेश का सख्ती से पालन कराते हुए भट्ठे का संचालन तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान भट्ठे में धधक रही आग को पानी डालकर बुझाया गया।

संचालक से लिया गया लिखित आश्वासन

प्रशासन ने भट्ठा संचालक से लिखित रूप में यह स्पष्ट आश्वासन लिया है कि अगले आदेश तक किसी भी स्थिति में भट्ठे का संचालन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरणीय मानकों पर प्रशासन सख्त

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में पर्यावरणीय मानकों और न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि प्रदूषण फैलाने वाले या बिना अनुमति चल रहे किसी भी अवैध उपक्रम को बख्शा नहीं जाएगा।

 

भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.