बलरामपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, श्रीदत्तगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

श्रीदत्तगंज

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त को बुधवार को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गालिबपुर तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मु0अ0सं0 27/2026 धारा 69 BNS के तहत वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ मोहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल मन्नान को गालिबपुर तिराहे के पास से दबोच लिया। आरोपी गालिबपुर गांव का ही निवासी है।

शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आज बुधवार को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय बलरामपुर के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, व0उ0नि0 रामधारी दिनकर, उपनिरीक्षक गोपाचन्द, कांस्टेबल पवन कुमार रावत और कांस्टेबल अभिषेक सत्यार्थी शामिल रहे।उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीम की इस तत्परता की सराहना की है और स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.