बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद भावुक मामला जनपद बुलंदशहर के वैर स्टेशन से सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद भावुक मामला जनपद बुलंदशहर के वैर स्टेशन से सामने आया है। एक कलयुगी बेटा अपनी 80 साल की बुजुर्ग मां को स्टेशन पर यह कहकर छोड़ गया कि “मां यहीं बैठी रहना, मैं पैसे लेकर आता हूं”, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। भूख और प्यास से व्याकुल बूढ़ी मां स्टेशन के चबूतरे पर अपलक निगाहों से अपने बेटे की राह तकती रह गई।
आरपीएफ जवानों की पड़ी नजर, वृद्ध अवस्था में बेसहारा मिली महिला
दिनांक 09 मार्च 2026 को वैर स्टेशन पर गश्त के दौरान कांस्टेबल नवनीत कुमार और कांस्टेबल रामेंद्र सिंह की नजर एक वृद्ध महिला पर पड़ी। महिला के पास एक पानी की बोतल और कुछ खाने का सामान रखा था। उम्र के इस पड़ाव पर वह चलने-फिरने और स्पष्ट बोलने में भी असमर्थ थीं। स्टेशन कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि वृद्धा पिछले एक दिन से उसी स्थान पर लावारिस हालत में बैठी हैं।
बदायूँ की रहने वाली है ‘रूपवती’, बेटे ने दिया धोखा
सूचना मिलते ही आरपीएफ थाना प्रभारी नन्द लाल मीणा ने वृद्धा को खुर्जा मंगवाया। वहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें खाना खिलाया और पानी पिलाया। काफी प्रयास और दुलार के बाद वृद्धा ने अपना नाम रूपवती बताया और खुद को बदायूँ की निवासी बताया। उन्होंने रुंधे गले से आपबीती सुनाई कि उनका बेटा उन्हें स्टेशन पर यह कहकर बैठा गया था कि वह पैसे लेकर अभी आ रहा है, लेकिन दो दिन गुजर गए और वह नहीं लौटा।
मानवता की मिसाल: पुलिस ने पहुंचाया वृद्धाश्रम
परिजनों द्वारा बुजुर्ग मां को इस हालत में छोड़ने की संवेदनहीनता को देखते हुए थाना प्रभारी नन्द लाल मीणा ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। वृद्धा की उचित देखभाल और सम्मानजनक जीवन के लिए उन्हें जहांगीराबाद (बुलंदशहर) में संचालित वृद्धाश्रम के सुपुर्द कर दिया गया। वहां प्रदेश कोऑर्डिनेटर आकाश श्रीवास्तव को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस की अपील
आरपीएफ ने समाज से अपील की है कि बुजुर्गों का सम्मान करें और उन्हें इस तरह लावारिस न छोड़ें। रूपवती के परिजनों की तलाश के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
भीखनपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सक्षम’ ने जगाई उम्मीद की लौ, दिव्यांग महिलाओं को मिला सम्मान और मदद का आश्वासनhttps://t.co/GRV0GEdSyV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 11, 2026























