बेला: बिधूना रोड पर गंदगी का अंबार, दूषित जलभराव से संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

औरैया

औरैया कस्बे के बिधूना रोड स्थित मोहल्ले में इन दिनों नारकीय हालात बने हुए हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और भारी गंदगी के कारण सड़कों पर दूषित पानी भरा हुआ है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया कस्बे के बिधूना रोड स्थित मोहल्ले में इन दिनों नारकीय हालात बने हुए हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और भारी गंदगी के कारण सड़कों पर दूषित पानी भरा हुआ है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल सफाई और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की गुहार लगाई है।

अतिक्रमण ने रोकी पानी की राह, ग्रामीण परेशान

मोहल्ले के निवासी शेरू, गौरव, पिंकू, विमल, सत्यम और दीपक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि इलाके में लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। सड़न और गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में ही स्थिति इतनी गंभीर है कि जीना मुहाल हो गया है।

ग्राम प्रधान ने ‘अतिक्रमण’ को बताया बड़ी बाधा

इस अव्यवस्था के संबंध में ग्राम प्रधान राकेश चौहान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बिधूना रोड पर बने मुख्य नाले पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इसी अतिक्रमण की वजह से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या से संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही अतिक्रमण हटाकर सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

नियमित सफाई और दवा छिड़काव की मांग

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते नाले की सफाई और डीटीसी (DTC) दवा का छिड़काव नहीं किया गया, तो मोहल्ले में कोई बड़ी बीमारी पैर पसार सकती है। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई अभियान चलाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.