अछल्दा: किराना व्यापारी की साइकिल पर चोर ने मारा हाथ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

औरैया

औरैया जनपद के कस्बे में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को अछल्दा कस्बे के हरीगंज बाजार में एक किराना व्यापारी की साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के कस्बे में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को अछल्दा कस्बे के हरीगंज बाजार में एक किराना व्यापारी की साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

भीषण जाम के कारण खड़ी की थी साइकिल

जानकारी के अनुसार, सराय बाजार निवासी अशोक कुमार पोरवाल दोपहर करीब 12 बजे अपनी साइकिल से जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग 13 पर भारी जाम होने के कारण उन्होंने अपनी साइकिल हरीगंज बाजार स्थित संजय पोरवाल के मकान के पास खड़ी कर दी और पैदल ही अपनी दुकान चले गए।

शाम को गायब मिली साइकिल

शाम करीब 5 बजे जब अशोक कुमार का बेटा साइकिल लेने पहुंचा, तो वहां साइकिल न देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना संजय पोरवाल को दी। जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें एक अज्ञात युवक साइकिल लेकर रफूचक्कर होता साफ दिखाई दिया।

पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और चोर की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.