बिधूना: पांडव नदी पुल बना ‘डेथ ट्रैप’; टूटी रेलिंग और गहरे गड्ढे दे रहे बड़े हादसे को दावत

औरैया

औरैया जनपद के विकास खंड बिधूना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरपुर के मजरा तिलकपुर फार्म में स्थित पांडव नदी का पुल इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के विकास खंड बिधूना के अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरपुर के मजरा तिलकपुर फार्म में स्थित पांडव नदी का पुल इन दिनों बदहाली के आंसू रो रहा है। कैथावा और बिधूना को हसेरन से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित पुल की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहाँ से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। क्षेत्र के दर्जनों गाँवों को जोड़ने वाला यह पुल कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है।

टूटी रेलिंग से सीधे नदी में गिरने का खतरा

पुल की सुरक्षा दीवार और रेलिंग पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सुरक्षा घेरा न होने के कारण अनियंत्रित वाहनों के सीधे नदी में गिरने का खतरा हर वक्त बना रहता है। ट्रैक्टर चालक राजेश कुमार ने बताया कि आलू की फसल या भारी सामान लादकर निकलते समय लोड वाहन गड्ढों में झटके खाता है और दूसरी तरफ सुरक्षा दीवार न होने से हमेशा डर लगा रहता है।

गड्ढों में तब्दील हुई पुल की सड़क

पुल के दोनों ओर और ऊपर सड़क की गिट्टियाँ उखड़ चुकी हैं, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय निवासी कुलदीप सेंगर ने कहा कि रात के समय इन गड्ढों के कारण अक्सर दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दिन-रात भारी वाहनों के आवागमन के बावजूद प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

प्रशासन से तत्काल मरम्मत की अपील

क्षेत्रीय निवासी अशोक कुमार, सुनील कुमार और अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए पुल की जल्द मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नई रेलिंग का निर्माण और गड्ढों की भराई नहीं हुई, तो यहाँ किसी दिन बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.