सिद्धार्थनगर: शादी की खुशियों के बीच मातम, युवक की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर आज मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर आज मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के सामने दुकान पर बैठे एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है।

दुकान पर बैठे युवक पर अचानक हमला

जानकारी के अनुसार बताते चले की नादेपार चौराहा निवासी शुभम (पुत्र सब्लू) आज मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी कार से पिता की नई कपड़े की दुकान पर कुछ सामान लेने आया था। इसी दौरान पड़ोसी के घर आए प्रिंस वर्मा ने अचानक शुभम के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना सटीक और तेज था कि शुभम लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जख्म गहरा होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आया था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस वर्मा मूल रूप से मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा का निवासी है। वह तीन दिन पहले ही अपने मामा पवन के घर आया था। मामा के बेटे विनय की 11 मार्च को शादी होनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए प्रिंस अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से गांव आया हुआ था।

मृतक की मां सरोज का आरोप है कि प्रिंस के साथ दो अन्य लड़के भी थे, जो गाली-गलौज करते हुए वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।

जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक की चाकू से हमला कर हत्या की गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.