औरैया
औरैया जनपद औरैया में वांछित अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अयाना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद औरैया में वांछित अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अयाना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी और बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महेवा का रहने वाला है अभियुक्त
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान प्रदीप कुमार 30 वर्ष, पुत्र हरीशचन्द्र, निवासी ग्राम महेवा, थाना अयाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप कुमार के विरुद्ध न्यायालय द्वारा मुकदमा संख्या 302/20 अ0सं0 124/20 के अंतर्गत धारा 380 चोरी और 411 चोरी का माल बरामद होना के तहत वारंट जारी किया गया था।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
थाना अयाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदीप कुमार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
महराजगंज: 15 मार्च को धनेई में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली, 100 ब्राह्मण करेंगे शंखनादhttps://t.co/SmoDyJ6L1B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2026






















