14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा के आदेश पर 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय बलिया में बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा के आदेश पर 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय बलिया में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के सचिव संजय कुमार गोंड ने की।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाने तथा लंबित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किए जाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सचिव संजय कुमार गोंड ने उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और विशेष रूप से विद्युत अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दें। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए करीब 20 हजार वाद चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने का प्रयास किया जाएगा।

इसके अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कर लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें। साथ ही लोक अदालत का व्यापक प्रचार- प्रसार कर आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने और लोगों को अपने मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ऋषिकेश सिंह यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपाल सिंह यादव, एसडीओ सहतवार मनोज कुमार, एसडीएफओ अनुज कुमार, एआरटीओ बलिया अरुण कुमार राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार तथा नगर पालिका परिषद बलिया के टीएस ए.एम. आब्दी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.