बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्थानीय डी.पी.बी.एस. कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय ‘भारत स्काउट एवं गाइड’ प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन, मंगलवार 10 मार्च 2026 को विभिन्न रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियाँ संपन्न हुईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्थानीय डी.पी.बी.एस. कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय ‘भारत स्काउट एवं गाइड’ प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन, मंगलवार 10 मार्च 2026 को विभिन्न रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियाँ संपन्न हुईं। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया गया।

ध्वज शिष्टाचार और बी.पी. 6 का मिला प्रशिक्षण
प्रशिक्षण सत्र के दौरान मुख्य प्रशिक्षक एवं स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर ओ.पी. हंस तथा स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर आशिष कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्काउटिंग की परिभाषा, उद्देश्य और सिद्धांतों से अवगत कराया। शिविर में विद्यार्थियों को बी.पी. 6, ध्वज शिष्टाचार और ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउटिंग का मूल मंत्र युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास करना है।

व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम: डॉ. शैलेंद्र कुमार
शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं। वहीं, पंकज प्रकाश ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक प्रदान करना है, जो भविष्य में सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर सकें।

व्यावहारिक अभ्यास पर रहा जोर
प्रशिक्षण के दौरान केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार, देव स्वरूप गौतम, गुरु दत्त शर्मा, पंकज प्रकाश सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण और भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
महराजगंज: 15 मार्च को धनेई में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली, 100 ब्राह्मण करेंगे शंखनादhttps://t.co/SmoDyJ6L1B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2026























