बलिया : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप, गहराया मौत का कारण

बलिया

बलिया जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र में नलकूप के किनारे एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर तमाम अधिकारियों का जमावड़ा लग गया, जिससे किशोर के मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में नलकूप के पास एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल पर एएसपी समेत कई थानों के थानाध्यक्ष भी पहुचें। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम करीब 5 बजे बारात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। लेकिन मंगलवार की सुबह में उसके शव मिलने की सूचना मिली है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, बबुआपुर कठही के दक्षिण मठिया के पास नलकूप की चौकी पर किशोर का शव मंगलवार की सुबह एक युवक ने देखा तो उसने नलकूप मालिक को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान रितेश उर्फ नक्का यादव (15) पुत्र नंदजी यादव के रूप में की। मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की। किशोर का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.