मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,चार लोगों की हालत गंभीर और दो लोगों की दर्दनाक मौत

मेरठ

मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग बना भीषण सड़क हादसे का गवाह,चार लोग हुए घायल तो दो लोगों ने तोड़ दिया दम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


आज मंगलवार की सुबह मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर जानी खुर्द ब्लॉक के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के बदलापुर कस्बा निवासी शेरबहादुर सिंह की पुत्री का विवाह जानी क्षेत्र के नंदपुरा गांव निवासी रवि के साथ हुआ है। सोमवार को नंदपुरा में रवि की बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए शेरबहादुर सिंह अपने परिवार के साथ आए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पूरा परिवार कार से वापस अपने घर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि जैसे ही कार मेरठ-बागपत हाईवे पर जानी ब्लॉक से आगे पहुंची, तभी चालक ने किसी अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कार से नियंत्रण हट गया और वाहन खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसा इतना दर्दनाक था कि घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सुमन सिंह (48 वर्ष) पत्नी वीर बहादुर निवासी बदलापुर, जौनपुर और रोहित (34 वर्ष) पुत्र प्रकाश निवासी बहादुरपुर, अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि
हादसे में वीरबहादुर सिंह, शिवम, फूलवती और आयुषी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.