देवरिया: युवती से बदसलूकी का शर्मनाक वीडियो वायरल, मनचलों ने खेत में खींचकर की दरिंदगी की कोशिश

देवरिया

देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

देवरिया जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ मनचले एक युवती को सरेराह घेरकर उसके साथ जबरदस्ती और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वॉयस ऑफ न्यूज 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अपने घर से खेत की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे मनचलों ने उसे घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक खुलेआम लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहे हैं। युवती लगातार रोती-बिलखती रही और दरिंदों से छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन मनचलों का दिल नहीं पसीजा।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक युवती को पकड़कर जबरन खेत की ओर खींच रहे हैं।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Voice Of News 24