मऊ
मऊ जनपद के मास्टर प्लान विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और नियमों की अनदेखी के खिलाफ हिंदू जागरण समिति भारत ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मास्टर प्लान विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और नियमों की अनदेखी के खिलाफ हिंदू जागरण समिति भारत ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को समिति के दर्जनों सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की है।

अवर अभियंता पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने का आरोप
हिंदू जागरण समिति भारत के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मऊ का मास्टर प्लान विभाग इन दिनों पूरी तरह भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुका है। उन्होंने विशेष रूप से विभाग के अवर अभियंता (JE) पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों को विभागीय संरक्षण प्राप्त है। सुजीत सिंह के अनुसार, धन उगाही के चक्कर में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे शासन और प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।

बिना सुविधा शुल्क के नहीं होता काम: प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मास्टर प्लान विभाग में बिना रिश्वत और ‘सुविधा शुल्क’ के कोई भी पत्रावली आगे नहीं बढ़ती। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई और अवैध निर्माणों पर रोक नहीं लगी, तो संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सुजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, रामकृष्ण भारद्वाज, मनीष सिंह और बीरेंद्र पासवान सहित संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे
सहारनपुर: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न का सैलाब, घंटाघर पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर की आतिशबाजीhttps://t.co/exqVI4mPIR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 9, 2026























