होली स्नेह मिलन: अटरू में मानवाधिकार मिशन ने साझा किया भाईचारे का संदेश, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

राजस्थान

राजस्थान राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के तत्वावधान में शनिवार को अटरू में ‘होली स्नेह मिलन’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


राजस्थान राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के तत्वावधान में शनिवार को अटरू में ‘होली स्नेह मिलन’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन के प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।

प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत

मिशन के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. आर्य और राजस्थान प्रदेश संगठन महासचिव राजेंद्र पंवार विशेष रूप से अटरू पहुंचे। अटरू ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल निर्मल, संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीलाल नागर और जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिरोहिया ने माल्यार्पण कर अतिथियों का अभिनंदन किया, वहीं जिला प्रवक्ता भूपेंद्र यादव ने गुलदस्ता भेंट किया।

मानवाधिकार संरक्षण और एकता पर बल

समारोह के दौरान केवल होली की खुशियां ही नहीं मनाई गईं, बल्कि सामाजिक सरोकारों पर गंभीर चर्चा भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. आर्य ने मानवाधिकारों के संरक्षण और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर भाईचारा और एकता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।

 

Voice Of News 24