सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज में कांग्रेस नेता अशोक गुप्ता ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, दिग्गजों का लगा जमावड़ा

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित रोडवेज बस स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात आपसी प्रेम और सद्भाव का रंग बिखरा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित रोडवेज बस स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात आपसी प्रेम और सद्भाव का रंग बिखरा। कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गुप्ता द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत कर भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय रहे। वहीं, डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके अलावा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इरफान मलिक, कांग्रेस नेता काजी सुहेल अहमद और वरिष्ठ नेता घिसियावन यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति इस उत्सव का हिस्सा बने।

पारंपरिक स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को गुलाल लगाकर और फूलों से स्वागत के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि होली हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की प्रेरणा देती है।

विधायक सैय्यदा खातून ने होली को एकता का प्रतीक बताते हुए कामना की कि यह रंगों का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक अशोक गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे सामूहिक आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाते रहेंगे। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और उत्सव का आनंद लिया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.