नई दिल्ली
नई दिल्ली चित्तौड़गढ़ संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली चित्तौड़गढ़ संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर देशभर में प्रदेश का मान बढ़ाया है। आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए किया गया है।

परिणाम के अनुसार, कुल चयनित उम्मीदवारों में से 180 अभ्यर्थियों का चयन आईएएस (IAS, 55 का आईएफएस IFS और 150 का आईपीएस IPS के लिए हुआ है। टॉप 10 की सूची में इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा है, जिसमें 3 लड़कियां शामिल हैं।
टॉपर अनुज अग्निहोत्री की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। वह इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं। वर्ष 2023 में अपने पहले ही प्रयास में उन्हें दिल्ली में एसडीएम (SDM) के पद पर नियुक्ति मिली थी। अनुज के पिता के.बी. अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर में कार्यरत हैं और माता मंजू अग्निहोत्री एक गृहिणी हैं।
रावतभाटा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले अनुज ने 12वीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। खेल में रुचि रखने वाले अनुज को टेबल टेनिस खेलना बेहद पसंद है। विस्तृत परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
| रैंक | नाम | राज्य/शहर |
| 1 | अनुज अग्निहोत्री | राजस्थान (चित्तौड़गढ़) |
| 2 | राजेश्वरी सुवे | तमिलनाडु (मदुरै) |
| 3 | एकांश ढुल | चंडीगढ़ |
| 4 | राघव झुनझुनवाला | बिहार (मुजफ्फरपुर) |
| 5 | ईशान भटनागर | मध्य प्रदेश (भोपाल) |
| 6 | जिनिया अरोड़ा | दिल्ली |
| 7 | ए आर राजा मोहिद्दीन | तमिलनाडु (चेन्नई) |
| 8 | पशल सेक्रेटरी | मध्य प्रदेश (धार) |
| 9 | आस्था जैन | उत्तर प्रदेश (शामली) |
| 10 | उज्ज्वल प्रियांक | बिहार (पटना) |
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026






















