रंगों के सबसे बड़े एवं पावन पर्व होली पर वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की अपील : शान्ति पूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्योहार

रंगों के सबसे बड़े एवं पावन पर्व होली पर वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की अपील : शान्ति पूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्योहार


बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाले होली के पर्व का आगाज होलिका दहन के साथ हो चुका है। जगह-जगह होलिका दहन किया गया और होली के आगाज को हरी झंडी दिखा दी गई है। रंग-बिरंगे त्योहार के रूप में प्रचलित इस त्योहार से लोगों के अंदर नया उमंग भर जाता है और लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली को आपसी सौहार्द एवं प्रेम पूर्वक मनातें है, लेकिन कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है कि मामूली बातों को लेकर लोगों में विवाद की चिंगारी उठ जाती है और ज्वाला में तब्दील हो जाती है।

होली पर्व पर विवाद के इस चिंगारी का वज़ह ज्यादातर नशा और जबरन रंग-गुलाल लगाना होता है, इसलिए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 द्वारा यह अपील किया जा रहा है कि आपसी सौहार्द एवं प्रेम भावना के साथ होली का यह त्यौहार मनाएं, जिससे कि मामूली विवाद के कारण रिश्तों एवं संबंधों में किसी भी प्रकार का तनाव न आए।
बेहतर होगा कि इस होली को नशामुक्त बनाकर रंग और गुलाल लगाकर आपसी संबंधों को मजबूत बनाएं।

 

 

Voice Of News 24