बुलंदशहर: परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, जेवर के युवक पर अपहरण का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र में कॉलेज की परीक्षा देने गई एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र में कॉलेज की परीक्षा देने गई एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने जेवर क्षेत्र के एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित पिता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उनकी पुत्री शुक्रवार को सिकंदराबाद स्थित एक डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। छात्रा के पास मोबाइल फोन न होने के कारण परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो सका। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी, तो सहेलियों और रिश्तेदारों के यहाँ खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेवर के गांव मंगरौली निवासी शिवा नाम का युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.