बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ऐतिहासिक गांव पचौता में बाबा देवीदास होली मेले के अवसर पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ऐतिहासिक गांव पचौता में बाबा देवीदास होली मेले के अवसर पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। खुर्जा-सिकंदराबाद मार्ग पर स्थित इस तीर्थ स्थल पर तड़के चार बजे से ही उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से हजारों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

भक्तों ने सबसे पहले लाला जयसिंह समाधि मंदिर में माथा टेका और इसके बाद बाबा देवीदास की समाधि पर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनूपशहर से गंगाजल लाकर समाधियों पर अर्पित करते नजर आए। मेले में उमड़ी इस भारी भीड़ के मद्देनजर जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं मेला परिसर का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मंदिर कमेटी से संवाद कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। प्रशासन की मुस्तैदी और मंदिर कमेटी के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















