औरैया: होली पर हुड़दंगियों और शराब तस्करों की खैर नहीं, बेला कस्बे में पुलिस का ताबड़तोड़ छापा

औरैया

औरैया जनपद आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए औरैया पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए औरैया पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी क्रम में बेला कस्बे में पुलिस प्रशासन ने शराब के ठेकों और संदिग्ध वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी अवैध या मिलावटी शराब की बिक्री न हो सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद दुकान खुली मिलने या अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24