बुलंदशहर: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सड़कों पर उतरा भारी बल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आज जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सड़कों पर उतरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आज जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सड़कों पर उतरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर गुलावठी सहित जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) किया।

सुरक्षा का अहसास और संवाद

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित होलिका दहन और आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। साथ ही, जनता से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल ‘112’ नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को दें।

हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

एसएसपी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि त्योहार के उल्लास में खलल डालने वाले अराजक तत्वों और अवांछनीय गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.