टानी टोला: जर्जर सड़क और गहरे गड्ढे बने राहगीरों के लिए मुसीबत, मां काली मंदिर मार्ग बदहाल

देवरिया

देवरिया जनपद के ग्राम सभा टानी टोला की मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के ग्राम सभा टानी टोला की मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। मां काली मंदिर को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग वर्तमान में बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

अधूरा निर्माण बना ‘हादसों का सबब’

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क का निर्माण कार्य कुछ समय पहले बड़े उत्साह के साथ शुरू किया गया था, लेकिन इसे बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। अधूरी सड़क और बिखरी गिट्टियों के कारण आए दिन बाइक सवार और पैदल यात्री फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग किसी चुनौती से कम नहीं है।

प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग

प्रतिदिन इस मार्ग से 100 से अधिक श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए गुजरते हैं। बारिश या सुबह की नमी के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.