लार रोड: चाऊमीन खाना महिला को पड़ा भारी, टप्पेबाजों ने उड़ाए 12,500 रुपये

देवरिया

देवरिया जनपद के लार रोड बाजार में रविवार को टप्पेबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नाश्ता करने के दौरान एक महिला के झोले में रखे 12,500 रुपये पार कर दिए गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


देवरिया जनपद के लार रोड बाजार में रविवार को टप्पेबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नाश्ता करने के दौरान एक महिला के झोले में रखे 12,500 रुपये पार कर दिए गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गई है।

जनसेवा केंद्र से निकाले थे पैसे

मईल थाना क्षेत्र के सरवन पिपरा निवासी सम्भा देवी (पत्नी बसंत राजभर) ने रविवार को बाजार स्थित एक जनसेवा केंद्र से 12,500 रुपये निकाले थे। पैसे झोले में रखकर वह पास ही के एक ठेले पर चाऊमीन खाने लगीं। नाश्ता करने के बाद वह अपना झोला वहीं भूलकर आगे बढ़ गईं। जब कुछ देर बाद उन्हें याद आया और वह वापस लौटीं, तब तक झोला गायब हो चुका था।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पीड़िता की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। टप्पेबाजों की पहचान के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुँचा जा सके।

 

Voice Of News 24