बागपत
बागपत जनपद के समाज में सेवा और सद्भाव की अलख जगाते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “सारथी की रसोई” का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के समाज में सेवा और सद्भाव की अलख जगाते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “सारथी की रसोई” का सफल आयोजन किया गया। पिछले चार वर्षों से निरंतर संचालित यह मुहिम “कोई भूखा न सोए” के संकल्प के साथ जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में ससम्मान भरपेट भोजन उपलब्ध करा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार सांगवान और राजेश पंवार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद सांगवान ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी को सम्मान के साथ भोजन कराना अत्यंत पुनीत कार्य है। संस्था के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि जनसहयोग से यह रसोई हर माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने जोर देकर कहा कि इस पहल का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है ताकि हर व्यक्ति स्वाभिमान के साथ जी सके।

इस सेवा कार्य में सचिन खोखर, हिमांशु अग्रवाल, कवि सुशील कुमार, अनिल अरोरा, नीतीश जैन, अनुभव जैन, शेफाली जैन, बबीता खोखर और समस्त सारथी वेलफेयर फाउंडेशन परिवार का विशेष सहयोग रहा।
अहमदगढ़: होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त https://t.co/ec2tORlgpU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 1, 2026





















