महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज रविवार को निचलौल शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ भव्य ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व उपजिलाधिकारी (SDM) सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (CO) बसंत सिंह और निचलौल थाना अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारियों ने कस्बे के भीड़भाड़ वाले बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पैदल गश्त के माध्यम से आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वाले या अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
अहमदगढ़: होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त https://t.co/ec2tORlgpU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 1, 2026





















