बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर रविवार को चोला क्षेत्र में किसान मजदूर संगठन द्वारा आयोजित ‘होली मिलन समारोह एवं चिंतन बैठक’ में केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे तेवर देखने को मिले। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर रविवार को चोला क्षेत्र में किसान मजदूर संगठन द्वारा आयोजित ‘होली मिलन समारोह एवं चिंतन बैठक’ में केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे तेवर देखने को मिले। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को जारी यूजीसी एक्ट स्वर्ण समाज और विशेषकर क्षत्रिय समाज के विरुद्ध एक गहरी साजिश है।

‘सरकार या यूजीसी में से एक ही रहेगा तय करें मोदी’
बैठक को संबोधित करते हुए पूरन सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त है। उन्होंने कहा, “अपनी रियासतें दान करने वाले और 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने वाले समाज के हक मारे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री तय कर लें कि देश में या तो यूजीसी कानून रहेगा या फिर उनकी सरकार।” उन्होंने आह्वान किया कि जब तक यह कानून वापस नहीं होता, भाजपा जनप्रतिनिधियों का घेराव और विरोध जारी रहेगा।

7 मार्च को दिल्ली भाजपा कार्यालय का घेराव
राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा और अन्य वक्ताओं ने घोषणा की कि आगामी 7 मार्च को जनपद हापुड़ के धौलाना से एक विशाल यात्रा शुरू होगी, जो दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय तक जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से हुक्मरानों के कार्यालय का घेराव कर कानून वापसी की मांग की जाएगी।
हजारों की संख्या में जुटे लोग
पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सोलंकी, प्रोफेसर अजय छोक्कर, और मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान संजीव भाटी, अनुज राघव, जीतू ठाकुर और प्रोफेसर विक्रम सिंह सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
अहमदगढ़: होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक; माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त https://t.co/ec2tORlgpU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 1, 2026





















