होली पर्व को लेकर औरैया पुलिस महकमा सतर्क, शान्ति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, एसपी अभिषेक भारती ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

औरैया

होली पर्व को लेकर औरैया एसपी ने दिए ज़रूरी दिशानिर्देश, शान्ति/सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए होली का पावन पर्व। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने होली पर्व को लेकर आमजन से अपील किया है कि मोटरसाइकिल पर तीन सवारियों के साथ यात्रा न और नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलायें।

होली पर्व पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करें, जिससे आपका स्वास्थ्य पर प्रभावित न हो। होलिका दहन के संबंध में एसपी ने कहा कि होलिका दहन के समय यह याद रखें कि कहीं बिजली के तार तो ऊपर नहीं है, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके।

एसपी अभिषेक भारती ने आगे बताया कि किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें, जिससे शान्ति भंग होने की स्थिति बन जाए। होली रंगों का त्योहार है इसलिए इस त्योहार को रंगों के साथ शान्ति पूर्ण ढंग से मनाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.