सिद्धार्थनगर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी व एसपी ने किया फ्लैग मार्च

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी होली और रमजान (ईद-उल-फितर) के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी होली और रमजान (ईद-उल-फितर) के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भारी पुलिस बल के साथ डुमरियागंज कस्बे में पैदल गश्त व रूट मार्च किया।

अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना डुमरियागंज पुलिस को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और क्षेत्र में निरंतर गश्त करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, प्रभारी निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है।

 

Voice Of News 24