महराजगंज: निकाह की ज़िद पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

निचलौल

महराजगंज जनपद के डोमा काटी गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की ज़िद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के डोमा काटी गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की ज़िद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 12 साल पुराने प्रेम प्रसंग में प्रेमी के पीछे हटने से नाराज युवती ने टावर से एक पत्र फेंककर जान देने की धमकी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि प्रेमी फारूक सीमा पार नेपाल में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फारूक को नेपाल से मौके पर बुलाया। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और निकाह कराने के आश्वासन के बाद युवती टावर से नीचे उतरी।

युवती के पिता के अनुसार, दोनों के घर मात्र 100 मीटर की दूरी पर हैं और पंचायत के हस्तक्षेप के बावजूद युवती अपनी ज़िद पर अड़ी थी। फिलहाल, पुलिस ने एहतियात के तौर पर प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.