डिबाई तहसील के पास भीषण सड़क हादसा: ट्री, टेम्पो और साइकिल की भिड़ंत में वृद्ध गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील के सामने आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील के सामने आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दौका निवासी 56 वर्षीय पप्पू पुत्र उदयवीर सिंह अपनी साइकिल से दानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तहसील के समीप एक ट्री और टेम्पो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसकी चपेट में साइकिल सवार भी आ गया।

इस तिहरी टक्कर में पप्पू सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर और पैर में गहरे घाव आए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) दानपुर पहुँचाया गया।

अधीक्षक डॉ. नवल ने बताया कि अत्यधिक खून बहने और सिर की गंभीर चोट के कारण घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद, न्यूरो संबंधी दिक्कतों की आशंका को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News24