शिक्षा व्यवस्था का रियलिटी चेक: सहायक निदेशक ने बीआरसी खेसरहा और प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, संजय कुमार शुक्ल ने विकासखंड खेसरहा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और प्राथमिक विद्यालय बेलवालगुनहीं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, संजय कुमार शुक्ल ने विकासखंड खेसरहा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और प्राथमिक विद्यालय बेलवालगुनहीं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीआरसी में पत्रावलियों, उपस्थिति पंजिका और प्रशिक्षण रजिस्टरों की गहनता से जांच की।

संजय कुमार शुक्ल ने अभिलेखों के रखरखाव में पारदर्शिता और सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके पश्चात, उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बेलवालगुनहीं की कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन की गुणवत्ता परखी और विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यालय की साफ-सफाई और शिक्षकों की उपस्थिति पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया।

सहायक निदेशक ने खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित निगरानी और पारदर्शिता अनिवार्य है। इस औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप की स्थिति रही और इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.