औरैया
औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना दिबियापुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए मध्य प्रदेश से रास्ता भटक कर आई एक बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना दिबियापुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए मध्य प्रदेश से रास्ता भटक कर आई एक बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, भिंड (मध्य प्रदेश) के थाना देहात क्षेत्र की रहने वाली एक बालिका, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, भूलवश रास्ता भटक कर दिबियापुर क्षेत्र में आ गई थी।
गश्त के दौरान पुलिस टीम की नजर अकेली घूम रही इस बालिका पर पड़ी। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे संरक्षण में लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उसके पते की तस्दीक की। उचित कागजी कार्रवाई के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपनी लाड़ली को सुरक्षित पाकर परिजनों की आँखें छलक आईं और उन्होंने औरैया पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुलिस के इस मानवीय चेहरे की क्षेत्र की जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
महराजगंज: तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार पलटी; पुरैना खंडी चौराहे पर मची अफरा-तफरी, 7 बाल-बाल बचेhttps://t.co/GYTGmBtcIe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 23, 2026























