नरौरा पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े हैं तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नरौरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत नरौरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर इनामी अभियुक्त को दबोच लिया है।

नुमाइश ग्राउंड से हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ रजेन्द्र उर्फ मंगल (निवासी: ज्वालापुरी, नांगलोई, दिल्ली) को बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर पूर्व में भी गंभीर मामले दर्ज हैं।

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त राजेन्द्र थाना नरौरा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 19/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इसके अलावा उस पर चोरी और अवैध संपत्ति से जुड़े कई अन्य संगीन मुकदमे (BNS की विभिन्न धाराओं में) भी दर्ज हैं।

पुलिस टीम की मुस्तैदी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद आर्य के साथ उ.नि. लोकेंद्र चौधरी, का. विकास कुमार और का. अभिषेक पंवार मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.