सेंट जोसफ स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम: नन्हे मुन्नों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सबका दिल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार स्थित सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर पूरा विद्यालय प्रांगण आकर्षक सजावट से सराबोर नजर आया।

उत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य, गीत और लघु नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मासूमियत और उनके ऊर्जावान प्रदर्शन को देखकर अभिभावक और अतिथि तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशियों का संचार किया।

 

 

Voice Of News24