जौनपुर: चुनावी तंत्र की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण, 452 मतदाताओं को थमाई नोटिस

जौनपुर

शाहगंज विधानसभा के पाराकमाल गांव में विभागीय लापरवाही के कारण मतदाताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। यहाँ बूथ संख्या 278 और 279 के कुल 452 मतदाताओं को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने से हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शाहगंज विधानसभा के पाराकमाल गांव में विभागीय लापरवाही के कारण मतदाताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। यहाँ बूथ संख्या 278 और 279 के कुल 452 मतदाताओं को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय सीमा के भीतर सभी मूल दस्तावेज जमा करने के बावजूद, बिना किसी ठोस जांच के एक जैसी आपत्ति लगाकर नोटिस भेज दिए गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि लगभग 203 मतदाता तहसील पहुँचकर अपना जवाब दाखिल कर चुके हैं, फिर भी उन्हें बार-बार नाम काटने की चेतावनी वाली नोटिस मिल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ARO) डॉ. विनोद यादव गांव पहुंचे, तो वे ग्रामीणों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

एआरओ ने स्वीकार किया कि बीएलओ (BLO) के प्रशिक्षण में कमी के कारण इतनी बड़ी संख्या में त्रुटियां हुई हैं, लेकिन उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनका कार्य केवल नोटिस वितरण करना है और मुख्य जिम्मेदारी एसडीएम की है। अधिकारियों की इस टालमटोल नीति और मतदाता सूची की गलत मैपिंग से ग्रामीणों में गहरा रोष है।

 

Voice Of News24