सिद्धार्थनगर: ₹25,000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, मोहाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त को शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के खुनुवा बाजार के पास से दबोचा।

गंभीर धाराओं में था वांछित

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद ताज पुत्र मोहम्मद सलीम (निवासी मधुबनी टोला जनकनगर, थाना मोहाना) के विरुद्ध थाना मोहाना में मु0अ0सं0 125/2025 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस (BNS) और 5/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) जैसे गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज था। लंबे समय से फरार होने के कारण पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम

इस सफल ऑपरेशन में उप-निरीक्षक सर्वेश यादव, राहुल गुप्ता, हेड कांस्टेबल आत्मानन्द नायक और कांस्टेबल विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.