सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशानुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के कुशल पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों पर आगामी त्योहारों और क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सर्वेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र पूर्णवासी, निवासी- भगवानपुर टोला महलपुर पश्चिम।
बैतुल्लाह (53 वर्ष) पुत्र मो. इद्रीश, निवासी- भगवानपुर टोला महलपुर पश्चिम।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक राजेश यादव और कॉन्स्टेबल बलबीर कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
महराजगंज: परसा मालिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामदhttps://t.co/NPsfdSFggz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 20, 2026




















