डुमरियागंज: विधायक सैय्यदा खातून ने विधानसभा में उठाया जर्जर सड़क का मुद्दा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों की समस्या को लेकर विधायक सैय्यदा खातून ने सदन में अपनी आवाज बुलंद की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों की समस्या को लेकर विधायक सैय्यदा खातून ने सदन में अपनी आवाज बुलंद की है। विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से नियम 301 के तहत सरकार का ध्यान खींचते हुए उन्होंने ककरापोखर से कुर्थीडीहा तक जर्जर हो चुकी पिच रोड का मुद्दा उठाया।

विधायक ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से बदहाल है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और बरसात में जलभराव के कारण रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों की बार-बार की शिकायतों के बावजूद अब तक विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। विधायक ने जनहित में इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि विधानसभा में मुद्दा गूंजने के बाद सरकार जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.