अयोध्या: एसटीएफ का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला अजय सिंह गिरफ्तार

अयोध्या

अयोध्या जनपद की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसटीएफ का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने वाले शातिर ठग अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसटीएफ (STF) का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने वाले शातिर ठग अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को एसटीएफ का बड़ा अफसर बताकर लोगों पर रौब झाड़ता था और उनसे अवैध वसूली करता था।

पुलिस के अनुसार, अजय सिंह ने अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 4 लाख रुपये की मोटी रकम वसूली थी। शिकायत मिलने पर जब पुलिस ने जाल बिछाया, तो सच्चाई सामने आई। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आई कार्ड और अन्य संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनका उपयोग वह लोगों को डराने और विश्वास में लेने के लिए करता था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और यह जांच की जा रही है कि वह अब तक कितने और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।

 

 

Voice Of News24