सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर 3 लाख की भारतीय मुद्रा के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 43वीं वाहिनी ने अलिगढ़वा सीमा चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली युवक को अवैध भारतीय मुद्रा के साथ दबोचा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 43वीं वाहिनी ने अलिगढ़वा सीमा चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली युवक को अवैध भारतीय मुद्रा के साथ दबोचा है।

नियमित चेकिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत की ओर आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से 3 लाख रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान शाहिद अली फकीर (19 वर्ष) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह रुपयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद एसएसबी ने नकदी और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अब और सतर्क हो गई हैं।

 

Voice Of News24