बुलंदशहर की बेटियों ने किया राष्ट्रपति भवन का दीदार: अमृत उद्यान की शैक्षिक यात्रा संपन्न

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों और जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के मार्गदर्शन में जनपद की छात्राओं के लिए एक दिवसीय ‘शैक्षिक एक्सपोजर विजिट’ का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों और जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के मार्गदर्शन में जनपद की छात्राओं के लिए एक दिवसीय ‘शैक्षिक एक्सपोजर विजिट’ का सफल आयोजन किया गया। इस यात्रा के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (नगर, ग्रामीण, सिकंदराबाद व लखावटी) की छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति मित्तल ने डायट परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं बालिकाओं के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने उद्यान की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ देश की लोकतांत्रिक विरासत को करीब से समझा।

बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा और खान-पान के पुख्ता इंतजाम रहे। जिला समन्वयक ऋचा राणा व शिक्षण स्टाफ के सहयोग से संपन्न यह यात्रा छात्राओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हुई।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.