बलिया: नोटिस साइन करने के दौरान भिड़ गईं दो महिला BLO, स्कूल परिसर बना अखाड़ा

बलिया

बलिया जनपद में सरकारी कार्य के दौरान दो महिला बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में सरकारी कार्य के दौरान दो महिला बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। कंपोजिट विद्यालय भृगु आश्रम में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती और हाथापाई करती नजर आ रही हैं।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, बलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुमन देवी और नीलम सिंह को ‘SIR नोटिस’ से संबंधित कार्य के लिए विद्यालय बुलाया गया था। नोटिस पर हस्ताक्षर करने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद अन्य शिक्षक और कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे और बीच-बचाव करने के बजाय तमाशा देखते रहे।

पुलिसिया कार्रवाई

पीड़ित बीएलओ सुमन देवी ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में बलिया कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि दोनों महिला बीएलओ की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.