स्याना सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा: घायल दूसरे युवक गुड्डन ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बुगरासी-स्याना रोड पर पांच दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे बाइक चालक गुड्डन की भी सोमवार को मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुगरासी-स्याना रोड पर पांच दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे बाइक चालक गुड्डन की भी सोमवार को मौत हो गई। मेरठ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे गुड्डन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में अब कुल मौतों की संख्या दो हो गई है।

10 फरवरी को हुई थी जोरदार भिड़ंत

हादसा बीते 10 फरवरी को हुआ था। गांव चांदपुर पूठी निवासी मनीराम सिंह अपनी बाइक से स्याना की ओर जा रहे थे, जबकि गांव किरयावली निवासी गुड्डन अपने दो साथियों के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि मनीराम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

परिजनों में मचा कोहराम

गंभीर रूप से घायल गुड्डन को तत्काल बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया था। सोमवार सुबह जैसे ही गुड्डन की मौत की खबर गांव किरयावली पहुँची, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

 

Voice Of News24