शोहरतगढ़ को मिली 18 नई सड़कों की सौगात: ₹3.30 करोड़ से संवरेगा 19.80 किमी का सफर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने क्षेत्र के 18 संपर्क मार्गों के निर्माण और सामान्य मरम्मत कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ने क्षेत्र के 18 संपर्क मार्गों के निर्माण और सामान्य मरम्मत कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना के तहत कुल 19.80 किलोमीटर लंबे मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा, जिसके लिए ₹330.62 लाख (लगभग 3.30 करोड़ रुपये) की धनराशि आवंटित की गई है।

स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से शिवपुर पुरैना से पिछौरा, पल्टादेवी मार्ग से दत्तपुर, लक्ष्मनजोत फुलवरिया, और शोहरतगढ़ चेतिया से कुटसा कुर्मडिहवा जैसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा एनएच-730 से कोमर मार्ग और कई अन्य ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प वर्ष 2025-26 की सामान्य मरम्मत योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

इन सड़कों के बनने से ग्रामीण अंचलों का मुख्य मार्गों से सीधा संपर्क मजबूत होगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि व्यापार को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने इस मंजूरी पर खुशी जाहिर की है क्योंकि इससे लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी।

 

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.