इटवा दंगल: अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, जिलाधिकारी ने बढ़ाया उत्साह

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा नगर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल के दूसरे दिन शनिवार को देश के नामी पहलवानों ने अपने कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन मौजूद रहे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा नगर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल के दूसरे दिन शनिवार को देश के नामी पहलवानों ने अपने कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर डीएम ने युवाओं को स्वस्थ रहने और नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया।

पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। दंगल में संतकबीर नगर के सर्वेश तिवारी ने मेरठ के नितेश को पटखनी देकर रोमांचक जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्नाव, अयोध्या और गाजीपुर के पहलवानों के बीच भी कड़े मुकाबले हुए।

कार्यक्रम में चेयरमैन विकास जायसवाल, हरिशंकर सिंह और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारी संख्या में जुटे खेल प्रेमियों की तालियों से पूरा अखाड़ा गूँज उठा। यह आयोजन क्षेत्र में खेल भावना और एकजुटता का प्रतीक बना।

 

Voice Of News24